
कंदौला मंदिर से चोरी का खुलासा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):धौलाना पुलिस ने गांव कंदौला मंदिर से हुए दान पात्र चोरी का खुलासा के एक आरोपी को धर दबोचा।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने ग्राम कन्दौला स्थित मंदिर में हुई चोरी की घटना में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से दान पात्र से चोरी किये गये 2,571/- रुपये नकद बरामद किए हैं।आरोपी जनपद मेरठ के थाना सरधना के गांव खेड़ा का शिवम सोम है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
बता दें कि बदमाश मंदिर से दिन पात्र ही उठाकर ले गया था।घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































