
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा में एक महीने पहले हुई चोरी का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में पीड़ित परिवार सोमवार को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। मामले में परिजनों को एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने बताया कि उन्हें लगातार आश्वासन मिल रहा है लेकिन अभी तक कोई खास कार्रवाई नहीं हुई है।
उपेड़ा के बड़ा मोहल्ला के रहने वाले वेद प्रकाश पुत्र चरणदास ने बताया कि 6 मार्च को उनके घर में चोरी हुई थी जिसमें बदमाश सात लाख की नकदी, छह तोला सोना और चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए थे। वह लगातार थाने के चक्कर काटने को मजबूर है लेकिन अभी तक पुलिस ने घटना का खुलासा नहीं किया है। शीघ्र से शीघ्र चोरी की वारदात का खुलासा किया जाए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























