हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित मोहल्ला अंबेडकर नगर में एक गिफ्ट गैलरी को चोरों ने बुधवार की रात अपना निशाना बनाया जहां से चोरों ने सामान व नकदी को चोरी कर लिया। गुरुवार की सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो बिखरा सामान देख उसके होश उड़ गए जिसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
मोहल्ला अंबेडकर नगर के सोनू ने बताया कि मोहल्ले में ही दीक्षा गिफ्ट गैलरी के नाम से उसकी दुकान है। बुधवार की रात करीब 9:00 बजे दुकान का ताला लगाकर वह घर चला गया था। गुरुवार की सुबह जब पहुंचा तो ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। दुकान में अंदर पहुंचने पर पता चला कि चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे 50 हजार रुपए नकद, बैटरा, 15000 रुपए कीमत का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर




























