हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ के गांव बछलौता का एक 22 वर्षीय युवक बैंक गया था परंतु वह घर वापिस नहीं लौटा। जिस कारण परिवारजन चिंतित है। पुलिस के अनुसार गांव भमैड़ा के अय्यूब खान ने पुलिस को सूचित किया है कि गांव बछलौता में रहने वाला उसका भतीजा 22 वर्षीय फिरोज 25 मार्च को यूनियन बैंक से रुपए निकालने गया था। परंतु वह घर वापिस नहीं लौटा है। उसकी काफी खोजा गया परंतु फिरोज नहीं मिला। पुलिस ने फिरोज की गुमशुदगी दर्ज की है।
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041
























