👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सेना के रहने वाले मौसम ने बताया कि रविवार को गांव के रहने वाले इंसाफ अली के घर गया था। तभी गांव के रहने वाले आरोपी नसीम, अनवर, वकील, नासिर ने गाली-गलौज शुरू कर दी जिसका विरोध करने पर उसे लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान आरोपी मौके से भाग खड़े हुए और जाते हुए हत्या की धमकी देकर गए।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर



























