
👁 0 views Views
प्रेमी के साथ गई युवती पांच साल बाद बच्चे व पति के साथ लौटी
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती पांच साल पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी जो अब अपने पति और बच्चे के साथ लौट आई है। महिला सीधे थाने पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया कि इस दौरान उसकी शादी हो गई है।
पांच साल पहले एक युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। उसके बाद परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने काफी तलाश था लेकिन कोई सुराग हाथ न लगा अब वह अपने पति और बच्चों के साथ लौट आई है जिसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी हो चुकी है। वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई थी।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447




























