👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ निवासी एक युवती ने गजरौला निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने गजरौला थाना पहुंचकर मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. बता दें कि युवक और युवती हापुड़ के कोल्ड स्टोर में काम करते थे जहां दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया. इसी दौरान युवक पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने जब शादी की बात कही तो युवक लगातार टालता रहा. इसके बाद बुधवार को पीड़िता थाना गजरौला पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की.
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE





























