हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर की रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक की चपेट में आए घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मचा है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक के स्वजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी संकित भड़ाना ने बताया कि उसका चचेरा भाई परवेश किसी काम से गिरधरपुर गया था जैसे ही वह रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा तो एक बाइक के चालक ने परवेश को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130





























