👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की बृजघाट पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सड़क पार कर रहे एक युवक को कार ने टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ऑटो की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है.
मामला शनिवार रात करीब नौ बजे का है जब मीरा की रेती निवासी सुखाराम रतनगढ़ गांव के पास पलवाड़ा बलवापुर मार्ग पर सड़क पार कर रहा था और वह कार की चपेट में आ गया जिससे भयंकर हादसा हो गया. हादसे के दौरान सुखाराम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है.
































