हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के अन्तर्गत एक मौहल्ले का अंकितनाम का नौजवान पड़ोस की ही एक लड़की को ले भागा। लड़की अव्यस्क है। लड़की की मां ने थाना हापुड़ देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी सोमवार को एक दुकान से सामान लेने गई थी, परन्तु वह नहीं लौटी। पुलिस रिपोर्ट में अंकित को नामजद किया गया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को लड़की बरामद करने तथा आरोपी को जेल भेजने का आश्वासन दिया है।
हापुड़: मेरठ स्वीट्स ने शुरू की FREE होम डिलीवरी: 8630009590


























