👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव कानपुर शिवाय निवासी मामचंद शर्मा के बेटे मूले पंडित की फंदे से लटकी लाश मिलने से अफरा-तफरी मच गई। गुरुवार की सुबह मकान में टीन के शेड के लोहे के पाइप में रस्सी डाल व फंदा लगाकर मूले ने अपनी जान दे दी। परिजन मूले को लेकर अस्पताल के लिए दौड़े लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























