
हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा से एक युवक को झांसा देकर दूसरा युवक मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय से मोबाइल व बाइक लेकर भाग गया। मामले में पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दी है। मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी सरताज ने तहरीर में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात एक युवक से नशा मुक्ति केंद्र पर हुई थी। बुधवार को आरोपी युवक उसे उसके घर से अपनी पत्नी को लाने के बहाने से उसकी बाइक और आईफोन भी अपने साथ ले गया। काफी इंतजार के बाद भी वह वापस नहीं लौटा। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

























