👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो जाएगा. फिलहाल इंटरमीडिएट की कॉपियों को जांचने का काम पिलखुवा के मारवाड़ इंटर कॉलेज में चल रहा है जहां रसायन विज्ञान के 1808 और जीव विज्ञान की 1908 पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष है जो कि शनिवार को पूरा हो जाएगा. हालांकि यह कार्य दो मई को पूरा होना था. बता दें कि मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की संख्या भी बढ़ा दी गई है जिले में हाई स्कूल, इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच में के लिए चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे.
BEST SHOT SHOOTING ACADEMY में युवतियों का एडमीशन FREE: 7668494749






























