

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन जिला हापुड़ महिला कमेटी द्वारा शनिवार को मयंक पब्लिक स्कूल हापुड़ में छोटे बच्चों को नए शैक्षणिक सत्र के लिए निःशुल्क पुस्तके भेंट की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रेखा जैन और महामंत्री नीलम गर्ग ने कहा कि शिक्षा अनमोल होती है इसे न चोर चुरा सकता है और न कोई छीन सकता है। संगठन समय समय पर ऐसे आयोजन करता है और भविष्य में भी करता रहेगा। ऐसे कार्यक्रम से समाज हित होता है। मयंक पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रेखा जैन महामंत्री नीलम गर्ग वरिष्ठ मंत्री प्रगति जैन उपाध्यक्ष मोनिका कोषाध्यक्ष कंचन अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष कनिका अग्रवाल महिमा गोयल रेनू स्मृति ऋचा कल्पना कविता अनुभा संगीता श्रुति आदि का विशेष सहयोग रहा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





























