हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित आर्य समाज मंदिर में तीज का त्योहार मनाने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में आर्य समाज मंदिर पहुंची लेकिन मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने से सभी को निराश होकर वापस लौटना पड़ा.
आपको बता दें कि आर्य समाज मंदिर में दो वर्ष पूर्व तक तीजोत्सव का मेला लगाया जाता था जहां महिलाएं झूला झूलती थी और इस त्योहार को मनाती थी लेकिन कई कारणों से मंदिर में अब यह त्यौहार मनाया नहीं जा रहा. ऐसे में महिलाएं तैयार होकर आर्य समाज मंदिर पहुंची जहां के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने से उन्हें वापस लौटना पड़ा.
























