
👁 0 views Views
सौतेले बेटे की हरकतों से महिला की जान को खतरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक सौतेले बेटे द्वारा आए दिन महिला के साथ मारपीट करने और धमकी देने से महिला की जान को खतरा बना है। महिला ने पुलिस रिपोर्ट में सौतेले बेटे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ की नजदीक के गांव पूठा हुसैनपुर की एक महिला ने पुलिस को बताया है कि वह और उसका पति रोजाना मजदूरी के लिए हापुड़ आते-जाते है। उसका सौतेला बेटा अपने रिश्तेदारों के साथ उनके साथ मारपीट करता है और डराता-धमकाता है। आरोपी बेटा एक नाबालिग लड़की के साथ फ्री गंज रोड पर घूमता है। महिला ने सौतेले बेटे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर



























