👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की तीर्थ नगरी में सोमवार की सुबह गंगा स्नान करने पहुंची एक महिला गहरे पानी में डूब गई लेकिन इस दौरान महिला ने हिम्मत नहीं हारी और वह किसी तरह बोट पकड़कर किनारे तक पहुंची और सुरक्षित बाहर आ गई. इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली.
बताया जा रहा है कि गाजियाबाद से अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने आई महिला नहाते समय गहरे पानी में फंस गई और वह डूब गई. परिजनों ने शोर मचाया तो गोताखोर मौके पर पहुंचे. इस दौरान महिला ने बोट पकड़ ली और सुरक्षित किनारे पहुंची.
































