
दुष्कर्म में आरोपी का साथ देने वाली महिला भी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव में महिला के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले में सहयोग करने वाली आरोपी महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला जरीना को दबोच लिया जबकि मामले में आरोपी आबिद पहले ही जेल जा चुका है।
थाना प्रभारी बहादुरगढ़ ने बताया कि 17 सितंबर को एक महिला को पेंशन दिलाने के बहाने पड़ोसन अपने घर में बुलाकर ले गई थी जहां गांव का ही रहने वाला आबिद नामक व्यक्ति पहले से ही कमरे में था। आरोप है कि पड़ोसी जरीना ने पीड़ित महिला को अपने घर के कमरे में आरोपी आबिद के साथ बंद कर दिया जहां आबिद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी आबिद को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मामले में फरार जरीना को भी दबोच लिया है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||























