
महिला ने एंबुलेंस में दिया बालक को जन्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन द्वारा संचालित 108 एंबुलेंस में एक गर्भवती महिला ने बच्चों को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
बहादुरगढ़ के चांदनेर निवासी महताब अली की पत्नी रोशनी को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से उसे बहादुरगढ़ सीएचसी ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही गर्भवती महिला को तेज पीड़ा हुई जिसके बाद ईएमटी उमा रानी और चालक धर्मेंद्र ने आशा कार्यकर्ता बीना के साथ गर्भवती महिला का एंबुलेंस में ही प्रसव कराया जहां दोनों स्वस्थ हैं जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























