
महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर घर से उड़ाए थे लाखों के जेवर व नकदी
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने गांव पिपलेड़ा में 20 अगस्त को हुई लाखों रुपए के जेवरात व नकदी की सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 97 हजार पांच सौ रुपए नकद, तथा छह लाख रुपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवरात तथा हाथ की दो घड़ी बरामद की है। आरोपी महिला फरहीन गृहस्वामी इस्माइल की पुत्र वधू है और गिरफ्तार व्यक्ति महिला का प्रेमी वाहिद है।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर में बताया कि थाना धौलाना के प्रभारी देवेंद्र कुमार बिष्ट पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे कि पुलिस ने एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला फरहीन पत्नी ईसराइल निवासी गांव पिपलेड़ा थाना धौलाना है। तथा महिला का प्रेमी वाहिद पुत्र जमीर निवासी पलवाड़ा थाना बहादुरगढ़ है। पुलिस के अनुसार 20 अगस्त को इस्माइल पुत्र याकूब घर में सो रहा था कि बदमाशों ने घर से लाखों रुपए नकद तथा सात-आठ तोले के जेवरात चोरी किए थे। पूछताछ के दौरान महिला फरहीन जो इस्माइल की पुत्र वधू है ने पुलिस को बताया कि उसने अपने ही घर में अपने प्रेमी वाहिद के साथ चोरी को अंजाम दिया था।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





























