
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): संत विवेकानन्द पब्लिक स्कूल शिव नगर मोदीनगर रोड हापुड़ पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा बुधवार को की गई। पिलखुवा भाजपा के नगर अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी एवं जैन समाज के मंत्री विकास जैन ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा आठ की वन्दना वर्मा ने, द्वितीय स्थान कक्षा सात की खुशी, तृतीय स्थान कक्षा आठ की अंजली, चतुर्थ वंशिका एवं पंचम स्थान तमन्ना ने प्राप्त किया।
वहीं कक्षा सात की आंशिक तिवारी , एवं भविष्या ने षष्ठम ,मानसी ने सप्तम स्थान प्राप्त किया। शेष सभी प्रतियोगियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर मुकेश कुमार तोषनीवाल ने बच्चों को निरन्तर पढ़ने एवं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधक ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। विद्यालय प्रबंधक ने अपने संबोधन में तोषनीवाल परिवार द्वारा सम्पन्न कराई गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण कार्य हेतु आए सभी अतिथियों मुकेश कुमार तोषनीवाल, मनीष माहेश्वरी एवं विकास जैन का आभार प्रकट किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






























