👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के अनवरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के ऊपर से रेलवे लाइन गुजर रही है। पुल के नीचे से दो दिन पहले 80 टायरों वाले तीन ट्रक दिल्ली से हापुड़ की ओर जा रहे थे लेकिन पुल के नीचे ट्रक फंस गया जिसकी वजह से काफी लंबा जाम लग गया। नेवी का 80 टायर वाला हैवी ट्रक निकालने के लिए अधिकारियों के पसीने छूट गए जिन्होंने ट्रक के टायरों की हवा निकाली जिसके बाद ट्रक आगे के लिए रवाना हुए।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























