हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जसरूप नगर में बुधवार की रात चढ़त के दौरान कुछ आरोपियों ने बारातियों से मारपीट कर दी। दूल्हे को मौत के घाट उतारने की धमकी तक दे डाली। किसी तरह मामला शांत कराकर विवाह संपन्न कराया। इसके पश्चात गुरुवार की सुबह लड़की के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जसरूप नगर कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि बुधवार की रात उसकी बेटी आरती की शादी थी। देर रात करीब 9:00 बजे चढ़त के दौरान गांव के कुछ शरारती तत्व बारात में शामिल हो गए। आरोपियों ने बारातियों के साथ अभद्रता कर उनके साथ मार पिटाई की। इस दौरान पीड़ित ने कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से आरोपी फरार हो गए। पुलिस के वापस जाने पर आरोपी फिर से बारातियों के साथ मार पिटाई करने लगे। किसी तरह मामला शांत कराया। इसके पश्चात अगले दिन सुबह दुल्हन के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:




























