
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने थाना सिंभावली पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शाकिर निवासी लालपुर थाना धौलाना जनपद हापुड़ है। पिलखुवा पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी घटना कारित करने के उद्देश्य से घूम रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































