VIDEO: मकान की दीवार गिरी, बाल-बाल बचा परिवार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील के गांव ठेरा बहावपुर में आधी रात को एक मकान की दीवार अचानक गिर गई जिससे घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि दीवार गिरने से नुकसान हो गया। हादसे के दौरान दरवाजा और मलवा जमीन पर बिखर गया।
बता दें कि मामला सोमवार की मध्य रात्रि का है जब एक परिवार घर में सोया हुआ था। इसी बीच उन्होंने जोरदार आवाज सुनी। यह मकान शमीम पुत्र बाबू खां का है जहां शमीम और उनके परिजन हादसे के दौरान बाल-बाल बच गए जिन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। दीवार ढहने से शमीम का आर्थिक नुकसान हुआ है।








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!