
संघ के स्वयंसेवको ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर देश की रक्षा का संकल्प लिया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): संघ के स्वयंसेवको से नगर की विभिन्न शाखाओ पर रक्षा बन्धन उत्सव आयोजित किए, स्वयंसेवको ने एक दूसरे की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर देश की रक्षा का संकल्प लिया।प्रताप शाखा के स्वयंसेवको ने न्यू शिवपुरी के वैष्णो देवी हरमिलाप मन्दिर पर रक्षा बन्धन उत्सव मनाया। देश की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए देश के सामने खड़ी चुनोतियो मे तन मन धन से सहयोग का संकल्प लिया। रजत गोयल, भूपेंद्र गर्ग, प्रभात माहेश्वरी, वैभव माहेश्वरी, अनिल गुप्ता, आदित्य अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
फ्री गंज रेलवे पार्क पर परहम हंस शाखा के स्वयंसेवको ने एक दूसरे की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र सुरक्षा तथा देशहित मे कार्य करने का संकल्प दोहराया।सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा, डाo राकेश अग्रवाल,गुलशन त्यागी सहित अनेक संघ के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244






























