👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा में एक विशालकाय अजगर निकलने से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह अजगर पिछले कई दिनों से ग्रामीणों को नजर आ रहा है जो मौका देख कर अपने बिल में घुस जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि वह जंगल में जाने से कतरा रहे हैं। कई फीट लंबे अजगर को देखकर गांव वालों में ड़र का माहौल बना हुआ है।
आपको बता दें शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों पर पहुंचे तो विशालकाय अजगर देखकर उन्होंने उस से दूरी बनाने में ही भलाई समझी। इसी बीच अजगर धीरे-धीरे अपने बिल की ओर बढ़ गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने विशालकाय अजगर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।



























