हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गाजियाबाद नगर निगम द्वारा पिलखुवा के गांव गालंद में डंपिंग ग्राउंड बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। डंपिंग ग्राउंड के विरोध में कई गांव के ग्रामीण तीन अक्टूबर से धरने पर बैठे हैं। इस दौरान निगम कर्मियों को ग्रमीण लगातर खदेड़ रहे हैं।
बता दें कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा मसूरी नहर पटरी के किनारे गालंद गांव में 44.25 एकड़ जमीन खरीदी थी। निगम ने गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्र का कूड़ा निस्तारण करने के लिए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट प्रस्तावित किया था जिसका गांव वाले विरोध कर रहे हैं।
गालंद में गाजियाबाद नगर निगम के कर्मचारी कूड़ा निस्तारण के लिए मशीन लेकर डंपिंग ग्राउंड पहुँचे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने निगम के कर्मचारियों का घेराव कर हंगामा किया।
समिति के पदाधिकारी मनोज तोमर ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम कर्मी कूड़ा प्रोसेस करने वाली मशीन को लेकर डंपिंग ग्राउंड पहुंचे थे। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते निगम कर्मी मशीन लेकर वापस लौट गए।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























