हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाहबख्शपुर में स्थित गौशाला में मंगलवार की देर रात किसी समय कुछ बदमाश आ धमके और कर्मचारी के साथ लूट का प्रयास किया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तीन को पकड़ लिया जबकि एक भागने में कामयाब हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसने आरोपियों को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मामला मंगलवार की देर रात का है जब गौशाला में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गौशाला में चार बदमाश आ धमके जिन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारी के साथ लूट का प्रयास किया। शोर सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए जिन्होंने बदमाशों को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान एक भागने में कामयाब रहा। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों के पास से कट्टा, कारतूस, बेहोश करने की दवा आदि बरामद हुई है।




























