हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के सूदखोरों की प्रताड़ना व गुंडागर्दी से तंग आकर अपनी जान गंवाने वाले टिम्बर व्यापारी राजीव कंसल का परिवार शोक में डूबा है और राजीव के घर पहुंच कर लोग अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे है।
टिम्बर व्यवसायी राजीव कंसल नई शिवपुरी के एक मकान में परिवार सहित रहता था और गत 20 वर्ष से टिम्बर के व्यवसाय में कार्यरत था। आज राजीव का परिवार पूरी तरह शोक में डूबा है। राजीव कंसल के पिता पूरनमल का कहना है कि साजिश कर्ताओं ने राजीव के साथ धोखाधड़ी की है और दुकान व गोदाम को कब्जा लिया। सूदखोर ही उसकी कमाई को खा गए। बता दें कि सूदखोरों के ब्याज वसूली से तंग आकर राजीव ने तंमचे से गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342


























