
हिन्दू एकता में ही है देश की एकता व अखंडता सुरक्षित
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हिन्दू जागृति सम्मेलन का आयोजन शनिवार को श्री सनातन धर्म सभा हापुड में किया गया।सभा में गांधी गंज, माता मोहल्ला, गोपी पूरा एवं खाई बस्ती के हिन्दू परिवारो ने बढ़ -चढ़ कर भाग लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर की बालिकाओं द्वारा जन चेतना कार्यक्रम जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं ऐसा देश है मेरा के माध्यम से समाज में चेतना लाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में कवि श्रेयस्कर गौड ने देश भक्ति के गीतों एवं हिंदुत्व के गीतों पर साज बांधा, उनकी विशेष प्रस्तुति रही मैं रहूं या न रहूं ये देश रहना चाहिए , गंगा मन में नहीं कर्म में बसाना चाहिए स्वच्छता का संदेश मुख से नहीं कुछ करके देना चाहिए, वन्दे मातरम् आदि।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख विनय कुमार ने संबोधित करते हुए हिन्दू एकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 100 वर्ष की यात्रा पूर्ण कर चुका , इस यात्रा में किन किन कठिनाइयों का सामान करना पड़ा, क्या क्या पड़ाव आए , कौन कौन से सेवा कार्य किए गए। ऐसे सभी पहलुओं को जीवंती किया । संघ ने सामाजिक चेतना के लिए स्वतंत्रता के बाद शिक्षा, विद्यार्थी, राजनीति, मजदूर, वनवासी समाज, किसान, अधिवक्ता, वैज्ञानिक, कलाकार, प्रबुद्धजन आदि संगठनों का आरंभ किया। उन्होंने आगे बताया कि नितप्रति दिन देश का चिंतन, समाज का चिंतन करने में लगा ये संगठन आज अपने सभी लोगों से ये आग्रह करता है कि
केवल सत्ता से मत करना परिवर्तन की आस।जाग्रत जनता के केंद्रों से होगा अमर समाज।।
अर्थात् हम अपने जीवन में पंच परिवर्तन का अनुसरण करे अर्थात सामाजिक समरसता का भाव रखे, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ले, कुटुंब प्रबोधन को जीवन में उतारे, स्व आधारित जीवन को अपनाए एवं नागरिक कर्तव्य बोध अथवा नागरिक शिष्टाचार का पालन करे।
कार्यक्रम में आशीर्वचन स्वामी महेश गिरी से प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि हिन्दू जीवन , हिन्दू परिचय एवं हिन्दू ग्रंथों का अनुसरण कर संस्कारों की नींव को मजबूत करे ।
अंत में कार्यक्रम समापन कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार कपड़े वालो ने किया।
कार्यक्रम का संचालन सौरभ साबू, समिति के सचिव सी. ए. नितेश माहेश्वरी ओर राजीव सिंघल ने किया।कार्यक्रम में योगेंद्र मोनू, विकास जैन,नितिन आज़ाद बँग्लास्वीट्स, सुधांशु माहेश्वरी, विशाल कंसल,विनोद गुप्ता, आशुतोष रस्तोगी, नवीन भाई ,दीपेश जैन, अर्चना कंसल,सारिका, मोहित तेल वाले, आचार्य सर्वेश , अनुज भूषण मित्तल, पुनीत गोयल, संजीव विजयंत , राजेंद्र गुप्ता पाइप वाले, सुशील अग्रवाल, विकास जैन, विशाल जैन, हिमांशु गर्ग, राकेश वर्मा, चरनजीत मुटरेजा, विनोद वर्मा, संजय अग्रवाल, विकास गर्ग , निशा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























