
31 से होगा अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन का दो दिवसीय वैश्य सम्मेलन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक महाराजा अग्रसेन कॉलेज मोतीनगर लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की सक्रिय सदस्यता को बढ़ाने पर बल दिया गया। दिनांक ३१ जनवरी और एक फरवरी को दो दिवसीय वैश्य समाज का सम्मेलन और कोर कमेटी की बैठक बुलंदशहर में सम्पन्न होने का प्रस्ताव भी पास हुआ। उसके बाद वैश्य समाज की बैठक और सम्मेलन कोसांबी प्रयागराज में होगा। प्रदेश अध्यक्ष सुधीर हलवासिया और कार्यकारी अध्यक्ष संजय गुप्ता पूर्व विधायक ने कहा कि समाज को एकजुट होकर अपने राजनीतिक हितों के लिए जागृत होना चाहिए इसी में सबका भला है।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जायसवाल और वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता को संगठन की और से भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन धारण किया गया। मीटिंग में सलेंद्र अग्रहरि भारत भूषण गुप्ता संजय अग्रवाल व्यापारी नेता रीता गुप्ता पारुल गुप्ता राकेश साईं जगदीश गुप्ता, मुकेश साहू राधेश्याम गुप्ता मनोज जायसवाल सहित प्रदेश के अनेक जिलों से आए कोर कमेटी के प्रतिनिधि शामिल थे।
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 8859886387






























