हापुड़ का नाम देशभर में करने वाले जुड़वां भाइयों का किया सम्मान
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद हापुड युवा शक्ति के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ,उपाध्यक्ष हिमांशु जैन सचिव मुदित गोयल,सचिन गोयल ने jee mains मे परसेंटाइल नंबर लाकर हापुड़ का नाम रोशन करने वाले जुड़वां भाइयों के घर जाकर बंधाई दी।
अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि इन दोनों बच्चों ने हापुड़ का नाम रोशन किया है और उपाध्यक्ष हिमांशु जैन ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों ने पूरे भारत में हापुड़ शहर को गौरवांवित किया है। सचिव मुदित मोहन अग्रवाल ने कहा कि और बच्चों को भी इन बच्चों से प्रेरणा लेनी चाहिए और सचिन गोयल ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
हापुड के निकुंज गोयल और निपुण गोयल ने जेईई मेंस की परीक्षा में 100 परसेंटाइल व 99.99 परसेंटाइल हासिल की।बच्चों को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
खुशखबरी: हापुड़ में खुल गया SUPER 99, खरीदें सामान, शुरूआत मात्र 29 रुपए से

































