👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। सूचना पाकर पहुंची बहादुरगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और ट्रक को कब्जे में लिया।
मामला गुरुवार का है जब थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के बहादुरगढ़ में एक चालक ट्रक को पीछे कर रहा था। ट्रक रिवर्स करते समय मौके से गुजर रहे एक युवक का पैर उसकी चपेट में आ गया जिसके पैर पर ट्रक का पहिया चढ़ गया। युवक द्वारा शोर मचाने पर चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और ट्रक को कब्जे में ले लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
































