👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी के मैन चौराहे पर शुक्रवार को गजरौला से हापुड़ की ओर जा रहे गन्ने की खोई से लदी ट्रैक्टर ट्राली से एक ट्रक की साईड लग गई जिस कारण ट्राली में लदा बोरा फट गया जिससे गन्ने की खोई सड़क पर फैल गई। इस कारण यातायात बाधित हो गया। मजदूरों की मदद से गन्ने की खोई को भरा गया।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार का है जब गन्ने की खोई से लदी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली जैसे ही बाबूगढ़ छावनी में पहुंची तो ट्रक की साइड लगने के कारण बोरा फट गया और सड़क पर खोई बिखर गई जिसकी वजह से यातायात भी प्रभावित हो गया। मजदूरों की मदद से खोई को भरा गया और यातायात सुचारु हुआ।
II CLASS से X CLASS तक की ट्यूशन क्लास के लिए कॉल करें: 875533212




























