हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव लाखन के पास निर्माणाधीन फैक्ट्री से हथियारबंद बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर का सामान लूट लिया। गार्ड ने बंधन मुक्त होकर मामले की जानकारी फैक्ट्री के मालिक को दी जिसके बाद फैक्ट्री मालिक तुरंत फैक्टरी पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।
गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र के रहने वाले रिंकू अग्रवाल ने बताया कि गांव लाखन के पास उनकी एक निर्माणाधीन फैक्ट्री है। फैक्ट्री में कानपुर निवासी लल्लन नौकरी करता है। बुधवार की देर रात 8 से 10 हथियार बंद बदमाश फैक्ट्री में घुस आए और उन्होंने लल्लन पर तमंचा तानकर उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने फैक्ट्री में रखे ट्रांसफार्मर को खोलकर पंखा, तेल, तांबा, तार लूट लिया और फरार हो गए। गार्ड ने किसी तरह मालिक को मामले से अवगत कराया। इसके बाद मालिक रिंकू फैक्ट्री पहुंचे।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस जल्द घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























