
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा चौकी के पास भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली में अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम तथा पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान ग्रामीणों ने भी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की।
मामला मंगलवार का है जब भूसे से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही पिलखुवा के सिखेड़ा चौकी के पास पहुंची तो अचानक ट्रॉली में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्राली आग का गोला बन गई। ग्रामीणों ने पुलिस व दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। इसके बाद दमकल विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान हजारों रुपए का नुकसान हो गया।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065































