हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के तहसील चौराहे की यह तस्वीर अपने आप में कई बातों को उजागर कर रही है जहां एक ओर पुलिसकर्मियों का सकारात्मक प्रयास तो वहीं जरा से रुपए बचाने के चलते घोड़े मालिक की लापरवाही सामने आ रही है.
यह तस्वीर हापुड़ के अतरपुरा चौराहे की है जहां गुरुवार को पक्केबाग की ओर से तहसील चौराहे जाने वाले रास्ते पर सुबह 11:00 बजे तांगा बुग्गी में समान लाद कर एक तांगा जा रहा था कि अचानक अतरपुरा चौराहे पर पहुंचते ही बग्गी में अधिक समान होने की वजह से तांगा उठ गया और सामान बिखर गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तांगे को नीचे किया. पुलिस ने तांगा चलाने वाले को फटकार लगाई, साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह ना किया जाए. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ.
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209


























