
भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा की तिथि व्रत पर्व पत्रिका का विमोचन काशी में होगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के नव संवत 2083 की तिथि व्रत पर्व पत्रिका का भव्य विमोचन तथा ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन व संगठन के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह धर्मनगरी वाराणसी (काशी) में 5 अप्रैल रविवार को होगा। इस सम्बन्ध में महासभा की बैठक समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय के आवास पर हुई जिसमें कार्यक्रम की रुपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। महासभा संरक्षक डॉ0 वासुदेव शर्मा ने कहा कि व्रत पर्व में एकरूपता के लिए प्रयास कर रही महासभा का व्रत पर्व निर्णय का पश्चिमी उत्तर प्रदेश व दिल्ली एन सी आर के आमजनता व विद्वानों में विश्वसनीयता है और अधिक व्यापक सन्देश, विद्वानों में एकमतता व प्रचार प्रसार के लिए काशी में कार्यक्रम का निर्णय लिया गया।
महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पं0 के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में संहिताशास्त्री स्वामी अर्जुन प्रसाद वास्तोला गुरूजी काठमांडू नेपाल , काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर शत्रुघ्न त्रिपाठी, ज्योतिषाचार्य सीनियर प्रोफेसर पं0 राम जीवन मिश्रा , प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य व धर्मगुरु डॉ0 एच0 एस0 रावत, योग सिद्ध गुरु माँ चेतना जी तथा डॉ0 सुरेश चन्द्र कौशिक की कार्यक्रम में सम्मिलित होने की स्वीकृति प्राप्त हो चुका है अन्य अनेक विशिष्ट अतिथि व समाजसेवी भी सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के संयोजक तथा महासभा संरक्षक पं0 अमरजीत पाण्डेय ने बताया कि बाहर से आ रहे अतिथियों के काशी व आस पास के दर्शनीय स्थलों के भ्रमण व प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन का कार्यक्रम भी 04 अप्रैल को रखा गया है। महासभा प्रवक्ता पंडित प्रशांत वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए हापुड़ से बड़ी संख्या में महासभा विद्वान काशी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे पत्रिका का वितरण हमेशा की तरह निःशुल्क होगा। बैठक में परामर्श मंडल विद्वान पं0 ओमप्रकाश पोखरियाल, मंत्री पं0 देवी प्रसाद तिवारी, संगठन मंत्री पं0 जगदम्बा शर्मा, लेखा निरीक्षक पं0 अमर प्रकाश पाण्डेय, प्रचार मंत्री पं0 शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, प्रवक्ता पं0 प्रशांत वशिष्ठ, सीता पाण्डेय,पं0 अनिल कुमार शुक्ला, पं0 राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

































