50 सेकंड में वाहन को ले उड़ा चोर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरों के होंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ चोर लगातार वाहनों को अपना निशाना बना रहे हैं। हापुड़ के शिवपुरी में चोरों ने दिनदहाड़े एक बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया जो कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दो सितंबर की यह घटना शाम करीब 4:30 बजे के आसपास की है। मात्र 50 सेकंड में वाहन चोर ने बाइक को चोरी कर लिया और फरार हो गया। जब मकान मालिक बाहर आया तो उसे चोरी की घटना का पता चला जिसके बाद उसने मामले में न्याय की मांग की है।
आपको बता दें कि एक संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में आता दिखाई दे रहा है जो कि पहले वाहन में चाबी लगाता है और उसके बाद यहां वहां टहलता है। मौका देखकर बाइक का लॉक खोलने के पश्चात वह बाइक को ले उड़ता है। महज 50 सेकंड में वाहन को चोरी करने वाले इस गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
ऑफर: ई रिक्शा मात्र 35000 की डाउन पेमेंट पर, साथ में पाए एलईडी, आरओ, मिक्सर या वाशिंग मशीन: 7906867483



























