
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राज्य कर आयुक्त लखनऊ डॉक्टर नितिन बंसल ने एक मामले में जनपद हापुड़ में राज्य कर अधिकारी के पद पर तैनात रही सरिता रानी को निलंबित कर मेरठ जोन के अपर आयुक्त कार्यालय से संबद्ध किया है।
आपको बता दें कि पिछले महीने राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त ने टैक्सी चालक की पत्नी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके पश्चात महिला के पति ने साइबर थाने में तहरीर दी थी। राज्य कर विभाग खंड एक के सहायक आयुक्त जितेंद्र कुमार ने 12 जुलाई को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 2 मई 2023 को उमेरुल निशा नाम की महिला ने गढ़मुक्तेश्वर के स्याना चोपला स्थित एक बिल्डिंग में अपनी निशा एंटरप्राइजेज नाम से खंड एक में फर्म पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। उमेरुल निशा के आधार, पैन कार्ड और बिजली का बिल सही पाए जाने पर पंजीयन कर दिया गया। 12 जुलाई 2024 को फर्म के व्यापार की स्थलीय जांच की गई जिसमें फर्म अस्तित्व विहीन पाई गई। इसके बाद फर्म के पंजीयन के निरस्तीकरण के लिए नोटिस जारी कर करीब 5.37 करोड रुपए की आईटीसी ब्लॉक कर दी गई। 25 जुलाई 2024 को फर्म का पंजीयन निरस्त कर दिया गया था लेकिन इस अवधि में फर्म द्वारा बिना किसी खरीद-फरोख्त कागजों में ही कारोबार दिखाकर वित्तीय वर्ष 2023-24 में फर्जी तरीके से करीब 15.08 करोड़ रुपए की आईटीसी हड़प्प ली। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5 करोड़ रुपए की आईटीसी अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। मामले में राज्य कर लखनऊ आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने 1 अगस्त को राज्य कर अधिकारी खंड एक सरिता रानी को निलंबित कर दिया था। वर्तमान में वह नोएडा में तैनात थी। निलंबन के बाद उन्हें राज्य कर मेरठ जोन के अपर आयुक्त ग्रेड-1 से संबद्ध किया गया है। साथ ही मेरठ संयुक्त आयुक्त कार्यपालक संभाग एक को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं तत्कालीन सहायक आयुक्त खंड एक अभय पटेल पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





























