हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में पीआरवी ने चोरी का खुलासा चंद घंटों में कर दिया इसके बाद पीआरवी जवानों को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बधाई दी.
थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवदयाल पुरा निवासी सत्येंद्र कुमार कौशिक ने पुलिस को सूचना दी कि एक मोबाइल टावर से बीस हजार रुपए और आधार कार्ड चोरी हुए हैं. मामले की सूचना मिलने पर सात मिनट के भीतर पीआरवी भी मौके पर पहुंची और कुछ ही समय में घटना का खुलासा कर दिया. साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिन्होंने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूला.
बता दें कि सत्येंद्र कुमार कौशिक ने पुलिस को सूचना दी कि मोबाइल टावर से कुछ संदिग्धों ने बीस हजार रुपए और आधार कार्ड चुरा लिए हैं. सूचना पाकर सात मिनट के भीतर पीआरवी 2990 मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की जिसके बाद सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और हापुड़ की फ़िरोज बिल्डिंग निवासी अयाद और उसके साथी मोहल्ला गद्दापारा निवासी सावेज को गिरफ्तार कर लिया जिन्होंने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूला.





























