
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में स्थित मोहल्ला पन्नापूरी में सोमवार को विवाद के बाद मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट आई का मामला सामने आया था। इसके बाद पीड़ित पुजारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। नवरात्रि के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह मंदिर का कपाट नहीं खुला जिससे श्रद्धालुओं में नाराजगी दिखी। नवरात्रि के दूसरे दिन महिलाएं पूजा अर्चना को लेकर काफी उत्साहित थीं जिन्हें थोड़ी परेशानी हुई। मामले की जानकारी मिलने पर देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लंबे इंतजार के बाद आखिर मंदिर खुल गया। मोहल्ला वासियों से बातचीत कर थाना प्रभारी ने विवाद की पूरी जानकारी ली और मंदिर के कपाट खुलवाए। इसके बाद महिलाओं ने बड़े ही उत्साह के साथ मंदिर की साफ-सफाई की और सामूहिक आरती की। इस दौरान थाना देहात प्रभारी विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मंदिर की आरती हुई जिन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























