घोटाले की जांच के लिए गांव असौड़ा पहुंची टीम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में प्रधान द्वारा किये गए विकास कार्यों में घोटाले का आरोप लगा है जिसकी जांच के लिए एक बार टीम बुधवार को गांव पहुंची। पहले हुई जांच में जो कमी रह गई थी उसकी जांच दोबारा से चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने विकास कार्यों की जांच की और वह इसकी आख्या बनाकर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। जांच अधिकारी प्रेम शंकर ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की गई है।
शिकायतकर्ता डॉक्टर यूसुफ ने बताया कि प्रधान द्वारा कई अनियमित बरती गई है। करीब 20 लाख रुपए का घोटाला किया गया है। स्ट्रीट लाइट, कूड़ा घर, हैंडपंप, इंटरलॉकिंग टाइल्स आदि विकास कार्यों में अनियमितता बरती गई है।
जल कल विभाग और अन्य विभाग की टीम जाँच करने के लिए गांव मे पहुँची। जाँच टीम ने हर एक बिंदु पर जाँच की हैं। वहीं जाँच टीम ने ग्रामीणों से वार्ता भी की और जहाँ भी प्रधान द्वारा कार्य होना बताया गया वहां जाकर जाँच की। ग्रामीण के अनुसार प्रधान ने कई जगह कार्य भी नहीं कराया और उसकी धनराशि निकाल ली। इस मामले मे ग्राम प्रधान को सस्पेंड कर दिया गया था। आरोप हैं कि ग्राम प्रधान ने करीब बीस लाख रूपये का घोटाला किया हैं। प्रशासन भी इस विषय को लेकर काफी गंभीर है।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437



























