
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन में हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से 70 बसों को ले जाने का लक्ष्य
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में बेहद उत्साह है। हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के नेतृत्व में 70 बसों को ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में बुधवार को एक बैठक सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के हापुड़ की मीनाक्षी रोड स्थित आवास पर आयोजित हुई जिसमें पूर्व सांसद, वर्तमान MLC और प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सतपाल सिंह सैनी ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे जिससे सिर्फ गौतम बुद्ध नगर ही नहीं बल्कि जनपद हापुड़ समेत आसपास के जनपदवासियों को भी काफी लाभ पहुंचेगा। प्रदेश में योगी और केंद्र में मोदी की सरकार से प्रदेश का दोगुनी रफ्तार से विकास हो रहा है। ऐसे में लक्ष्य रखा गया है कि हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से 70 बसें कार्यक्रम में पहुंचेंगी जिसको लेकर भाजपाइयों ने कमर कस ली है। बैठक में जिला अध्यक्ष कविता माधरे, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अलका निम, नगर अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































