👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में नवरात्रि के उपलक्ष्य में रामनवमी पर भक्तों ने जागरण का आयोजन किया जहां झांकियां भी निकाली गई। कलाकारों ने इस दौरान माहौल भक्ति के रंग में रंग दिया। श्रद्धालुओं ने भी भजनों पर जमकर नृत्य किया।
नवरात्रि के दौरान आस्था का सैलाब लगातार मंदिरों में उमड़ रहा है। मैय्या की पूजा अर्चना के पश्चात नगर में जागरण का आयोजन किया गया जहां राधा कृष्ण की झांकियां व सुदामा की झांकियां भी निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मैय्या का गुणगान किया। जागरण के पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर प्रमोद पंडित, हरिओम पंडित, आकाश पंडित, विनोद पंडित आदि ने भक्तजनों ने जागरण का पूरा आनंद लिया।
































