हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों को फल, जूस, मिठाई आदि वितरित किए। हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित साइलो द्वितीय तिराहे पर कप्तान ने शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर जिले में स्वागत किया। बुलंदशहर समेत अन्य जनपदों में जाने वाले कावड़िए हापुड़ से होकर गुजर रहे हैं। साथ ही जनपद हापुड़ से भी बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार व अन्य धार्मिक स्थलों से जल लेकर लौट रहे हैं जिनका जनपद की सीमा में पधारने पर जनपद के पुलिस अधीक्षक ने स्वागत किया।


पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनपद हापुड़ में श्रावण मास में कावड़ियों का आगमन हो रहा है। ऐसे में पुलिस कावड़ियों की सेवा करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिन्हें सीधे कंट्रोल रूम से मॉनिटर किया जा रहा है। जनपद में आने वाले कांवड़ियों के स्वागत के लिए जलपान से लेकर उपचार तक की सारी व्यवस्था है। कांवड़िए कंट्रोल रूम को कॉल कर भी सहायता ले सकते हैं।
आपको बता दें कि पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सेवाभाव से ड्यूटी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया, देहात प्रभारी आशीष पुंडीर भी उपस्थित रहे।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103








Related Posts

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज ने बसों के फेरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। 28 फरवरी से 9…

Read more

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पटना मुरादपुर बिजली घर से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति शनिवार आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना
error: Content is protected !!