हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें फरियादियों की समस्याओं को सुना. इस दौरान बाबूगढ़ थाने में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर पहुंचे जहां फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए. इस दौरान बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट भी उपस्थित रहे. बाबूगढ़ थाने में पांच समस्याएं आई जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि तीन के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए. बाबूगढ़ थाने के साथ-साथ अन्य थानों में भी फरियादियों की समस्याओं को सुना गया.
लकवा से पीड़ित बालक का सरकारी अस्पताल में हुआ सफल उपचार
🔊 Listen to this लकवा से पीड़ित बालक का सरकारी अस्पताल में हुआ सफल उपचार हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लकवा…
Read more
























