
दबंगों पर ज़मीन कब्जाने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव समाना निवासी परिवार ने एक व्यक्ति पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित संजू मंगलवार को अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा जिसने मामले में अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का कहना है कि मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करें।
मंगलवार को संजू अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा और मामले में अधिकारियों का अवगत कराया और आरोप लगाया कि कुछ दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है जो पीड़ित को लगातार धमका रहे हैं। ऐसे में उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























