निर्वाचन से ही मिलती है लोकतंत्र की शक्ति व मजबूती,10फरवरी को मतदान अवश्य करें










हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के दृष्टिगत जागरूक करने के लिये जिलाधिकारी हापुड़ ने हापुड़ के समस्त जनपद वासियों को मतदान की बात कार्यक्रमों का आयोजन कर आगामी 10 फरवरी 2022 को होने वाले मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र निष्पक्ष शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाये रखते हुये, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन बिना प्रभावित हुये निर्वाचकों एवं उपस्थित व जनसमुदाय को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अपील की गयी’’। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र व साफ सुथरी सरकार बनाने के लिये बिना किसी प्रलोभन, भेदभाव के निष्पक्ष मतदान करें। उन्होने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 सभी के समक्ष हैं। हम सभी यह संकल्प ले कि शत प्रतिशत मतदान की ओर आगे बढ़े। उन्होने कहा कि पुरूष व महिलाओं का अनुपात, दिव्यांग मतदाताओं को जोड़ने का कार्य एक अच्छी कार्य योजना बनाकर किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरी मतदान प्रक्रिया में मतदान केंद्रों पर कोविड-19 के दिशा निर्देशो का अक्षरशः पालन कराते हुये निष्पक्ष शान्तिपूर्ण व पारदर्शी मतदान सम्पन्न करायें।







Related Posts

गाज़ियाबाद: सिंभावली निवासी युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

🔊 Listen to this गाज़ियाबाद: सिंभावली निवासी युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ निवासी युवती ने अपने रिश्तेदार पर शादी का झांसा…

Read more

पुरानी रंजिश के चले दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 10 पर मुकदमा

🔊 Listen to this पुरानी रंजिश के चले दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 10 पर मुकदमा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर काकोडि…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गाज़ियाबाद: सिंभावली निवासी युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

गाज़ियाबाद: सिंभावली निवासी युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

पुरानी रंजिश के चले दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 10 पर मुकदमा

पुरानी रंजिश के चले दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 10 पर मुकदमा

गढ़: झोपड़ीनुमा मकान में आग लगने से मचा हड़कंप

गढ़: झोपड़ीनुमा मकान में आग लगने से मचा हड़कंप

खराब स्ट्रीट लाइटों की होगी मरम्मत नगर पालिका ने निकाला टेंडर

खराब स्ट्रीट लाइटों की होगी मरम्मत नगर पालिका ने निकाला टेंडर

आप्रेशन प्रहार के तहत पुलिस गुंडों पर कहर बनकर टूटी

आप्रेशन प्रहार के तहत पुलिस गुंडों पर कहर बनकर टूटी

पिलखुवा: नगर पालिका में आधार केंद्र हुआ शुरू

पिलखुवा: नगर पालिका में आधार केंद्र हुआ शुरू
error: Content is protected !!